फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A man who understands the pain of others

दूसरों का दर्द समझने वाला हो इंसान

Thu, 20 Feb 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
A man who understands the pain of others
नगर के आर्य समाज में दिव्यांगों की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दूसरों का दर्द समझने वाला ही इंसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कल्याणं करोति मेरठ, भारत विकास परिषद विवेक और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 115 दिव्यांगों का पंजीकरण कर उपकरण देने के लिए चयनित किया गया। एक माह बाद सभी को उपकरण वितरित किए जाएंगे।
शहर आर्य समाज परिसर में लगाए गए शिविर का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के पति अशोक अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ईश्वर भक्ति के समान है। ये संस्थाएं बधाई की पात्र है, जो दिव्यांगों की सेवा कर उन्हें जीवन की मुख्य धारा में जोड़ रही है। उन्होंने ऐसे आयोजन पर जोर दिया, ताकि जरूरतमंदों की मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि इंसान वही है जो दूसरों का दर्द समझ सके।
विज्ञापन

शिविर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय विकलांग जन संस्थान नई दिल्ली की टीम के क्षितिजचंद्र विशाल, मोहित मुद्गल और डॉ राजीव ने दिव्यागों की जांच की। जांच के उपरांत 115 दिव्यांगों का पंजीकरण किया गया। जिनमें 11 को व्हील चेयर, 64 को ट्राई साइकिल, सात को कैलीपर, 22 को बैसाखी जोड़े, दो को छड़ी और एक का आपरेशन तथा 11 को कान की मशीन देने के लिए चयनित किया गया। कल्याणं करोति मेरठ के उपाध्यक्ष अनुराग दुबलिश ने बताया कि एक माह बाद सभी चयनित दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विभाग प्रचारक कुलदीप, रीता दुबलिश, रामकुमार तायल, नितिन सिंघल, शशिकांत मित्तल, अमित तायल, संजीव अग्रवाल, अचिन कंसल, अजय कुमार शर्मा, राजीव गर्ग, सुधीर गर्ग मौजूद रहे। देवेंद्र सिंह, हरिभूषण अग्रवाल, रामपाल सिंह, संगीता अग्रवाल, मुकेश बिंदल, राजकुमार अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

---
जीने का सहारा मिलेगा
फोटो
मुजफ्फरनगर। दिव्यांग सहायता शिविर में काफी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया। जिनमें ज्यादातर पैरों से दिव्यांग थे। टंढेडा से आए दिव्यांग राजू ने कहा कि पैरों से चल नहीं सकता। किसी ने शिविर के बारे में बताया, उम्मीद है ट्राई साइकिल मिलेगी तो जीने की राह आसान हो जाएगी। सरवट निवासी नूर अली भी पैरों से नहीं चल सकते। उन्हें भी ट्राई साइकिल चाहिए। जसवंतपुरी के रहमान ने कहा कि जीवन दुखदाई है, यहां से मदद की उम्मीद है। व्हील चेयर की उसने डिमांड की है। कांशीराम कालोनी निवासी लोकेश ने कहा कि ट्राई साइकिल मिल जाएगी तो परिजनों को भी राहत मिलेगी। फिर वह खुद बाजार भी जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed