फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A lot of rainy day, water all over the city only water

खूब बरसे बदरा, शहर में चौतरफा पानी ही पानी

Sun, 02 Sep 2018 12:36 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 02 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
A lot of rainy day, water all over the city only water
jam - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। शनिवार को तीन घंटे तक हुई झमाझम बारिश से पूरे शहर में चौतरफा पानी ही पानी जमा हो गया। मुख्य मार्ग तक रजबहे बन गए। पानी निकलने तक मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गए। शहर के निचले इलाकों में बसी कालोनियों में हालात बहुत खराब हो गए। लोगों के घरों में पानी भर गया। लोगों को पानी निकालने के लिए मुसीबतों को सामना करना पड़ा। उधर, बरसात होने से नागरिकों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


शनिवार सुबह से उमस भरी गर्मी से नागरिकों का हाल बेहाल रहा। दोपहर 12 बजे लगभग घने काले बादल घिर आए। आकाश में अचानक अंधेरा सा छा गया। इसी बीच तेज बारिश प्रारंभ हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि लगातार तीन घंटे तक जमकर पानी बरसा। शहर के गली-मोहल्लों की हालत तो छोड़िये, मुख्य मार्ग ही तालाब में तब्दील नजर आने लगे। शहर के शिवचौक पर इतना पानी भर गया कि मीनाक्षी चौक तक सड़क की जगह रजबहा ही नजर आया।
विज्ञापन


दुपहिया तो क्या चौपहिया वाहन का निकलना मुश्किल हो गया। जाट कालोनी के मुख्य मार्ग बिजली घर के पास सड़क पानी से भरकर चलने लगी, मुख्य रास्ता ही काफी देर के लिए बंद हो गया। खालापार, किदवईनगर, लद्दावाला, मिमलाना रोड, रामपुरी, जनकपुरी, साकेत कालानी के हालात खराब दिखाई दिए। साकेत और गांधी कालोनी और नईमंडी तक में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचले इलाकों गहराबाग, किदवईनगर, शाहबुददीनपुर रोड, कच्ची सड़क, जनकपुरी में घरों से पानी निकालने के लिए आम लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बारिश से जनजीवन तीन घंटे तक पूरी तरह प्रभावित रहा। आम आदमी जो जहां था वह वहीं पर फंसा रह गया। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे तक पर आवागमन रुक गया। मौसम विभाग के अनुसार 38.8 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। बरसात से मौमस सुहाना हुआ और उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed