{"_id":"6867d2e5a839b337390049d2","slug":"a-farmer-died-after-coming-in-contact-with-a-broken-electric-wire-in-the-forest-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-149314-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जंगल में टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जंगल में टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर किसान की मौत
Fri, 04 Jul 2025 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव पाल के जंगल में अपने खेत पर चारा लेने जा रहा किसान हरि सिंह (73) रास्ते में टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आने के कारण करंट से झुलस किया। किसान की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ हंगामा भी किया।
गांव पाल निवासी किसान सुबह के समय अपने खेत पर चारा लेने के लिए जा रहा था। जब वह गांव के ही किसान नीटू के खेत से निकला तो वहां पर बिजली का तार टूटा हुआ था। इसमें करंट का प्रवाह था। इसी दौरान हरि सिंह को बिजली का तार नहीं दिखाई दिया तथा उसके पैर में बिजली का तार टच हो गया।
जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खेतों में कार्य कर रहे अन्य किसान दौड़ कर उसके पास आए, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना था कि जर्जर विद्युत तार टूटते रहते हैं। तारों को ठीक कराने के लिए कई बार विद्युत निगम अधिकारियों से मांग की गई, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि शाम तक उनको पीड़ित की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।