{"_id":"5debf27d8ebc3e1bd2399700","slug":"a-false-case-of-rape-and-hostage-for-two-and-a-half-years-devband-news-mrt4574510146","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठा निकला ढाई वर्ष तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठा निकला ढाई वर्ष तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। युवती की ओर से उत्तराखंड के एक युवक पर ढाई वर्ष तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाने का मामला पुलिस जांच में झूठा पाया गया है। इतना ही नहीं जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोप लगाने वाली महिला ने स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन कर युवक के साथ विवाह किया था।
भायला पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी युवती तीन दिन पूर्व पिता के साथ कोतवाली पहुंची और आरोप लगाया कि वर्ष 2017 में उत्तराखंड के मानकपुर गांव निवासी एक युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और करीब ढाई वर्ष तक उसे बंधक बनाकर रखा। आरोप यह भी था कि जहां युवक ने नशे की गोलियां खिलाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। वहीं, उसने अपने दोस्तों से भी उसकी इज्जत का सौदा किया था। मामला गंभीर होने के चलते उच्चाधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया और जांच शुरू कराई। यूपी से लेकर उत्तराखंड तक पूरे मामले की गंभीरता से जांच की तो इसकी परतें खुलनी शुरू हो गईं। इंस्पेक्टर यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि युवती उत्तराखंड निवासी युवक के साथ अपनी मर्जी से गई थी और दोनों ने शादी की थी। जिसके बाद दोनों ने सुरक्षा के लिए उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड में पेश होकर सुरक्षा प्राप्त की थी। 2 माह तक उनको सुरक्षा भी मिली थी। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त 2017 को युवती ने एक धर्मस्थल में स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन किया था और अपना नाम भी बदल लिया था। यज्ञदत्त शर्मा के मुताबिक इस दौरान उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि उसने पिता के बहकावे में आकर इस तरह की कहानी बनाई, जबकि वह काफी दिनों से सहारनपुर में स्थित रिश्तेदार के यहां रह रही है।