फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A elderly woman dies after voting in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: वोट डालकर लौटी बुजुर्ग महिला की मौत, मतदान केंद्र के बाहर पुलिस ने फटकारीं लाठियां

Fri, 19 Apr 2024 08:31 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 19 Apr 2024 08:31 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में मतदान करने के बाद लौटी बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उधर, मतदान केंद्र के बाहर पुलिस ने लाठियां फटकारीं।

विज्ञापन
A elderly woman dies after voting in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में मतदान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर में कस्बे के गांव काकड़ा निवासी 95 वर्षीय महिला की मतदान करने के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मृतका मतदान के लिए काफी उत्साहित थी।

विज्ञापन


गांव काकड़ा में बने मतदान केंद्र पर शुक्रवार दोपहर को बुजुर्ग महिला रामभतेरी दोपहर के समय मतदान करने के लिए पहुंची थी। वोट डालने के बाद जैसे ही रामभतेरी घर पर पहुंचीं तो थोड़ी देर बाद ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

मतदान केंद्र के बाहर पुलिस ने फटकारी लाठियां

खतौली में कंपोजिट विद्यालय सठेडी रोड पर पहुंचे कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदान केंद्र के बाहर शोर मचाते हुए फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस दौरान वहां पहुंचे सीओ यतेंद्र नागर ने शोर मचा रहे युवकों समेत आसपास खड़े लोगों को लाठियां फटकार कर भगाया। मतदाताओं को छोड़ कर अन्य किसी को भी मतदान केंद्र आसपास नहीं आने दिया गया।

यह भी पढ़ें: Election 2024: त्रिकोणीय मुकाबले में फंसी कैराना लोकसभा सीट, गणित लगा रहे प्रत्याशी, चुप्पी साधे हैं मतदाता

प्राइमरी विद्यालय पक्का बाग के मतदान केंद्र पर बूथ संख्या 268 में कुछ समय के लिए ईवीएम में गड़बड़ी आ गई। जिससे कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित हुआ। एसडीएम अपूर्वा यादव ने बताया कि इस बूथ पर करीब 15 से 20 मिनट तक मतदान प्रभावित हुआ। ईवीएम की तकनीकी खराबी को दूर कर मतदान शुरू कराया गया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पश्चिमी यूपी के वोटरों में भारी उत्साह, सुबह से केंद्रों पर लगी कतार, हार्ट के ऑपरेशन से पहले डाला वोट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed