{"_id":"49-80141","slug":"Muzaffar-nagar-80141-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरों को नशीला पदार्थ देते थे होमगार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरों को नशीला पदार्थ देते थे होमगार्ड
Muzaffar nagar
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे किशोरों को संप्रेक्षण गृह में सुधारने की बजाए पतन के गर्त में धकेला जा रहा है। होमगार्ड उन्हें नशीले उत्पाद बेचते पकड़े गए। सहायक अधीक्षक ने आरोपियों को हटा दिया है। होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजकर कार्रवाई बताई है।
राजकीय संप्रेक्षण गृह के सहायक अधीक्षक आनंद शर्मा ने होमगार्ड कमांडेंट को भेजे पत्र में कहा है कि किशोरों को नशीले पदार्थ सप्लाई किए गए। पड़ताल में यशवीर और राजपाल होमगार्ड संलिप्त पाए गए हैं। उन्होंने इसकी एवज में बच्चों से धन लिया। बालक संरक्षण अधिनियम के तहत संप्रेक्षण गृह में किशोरों को सुधार के लिए रखा जाता है। उन्हें बीड़ी, तंबाकू और किसी भी प्रकार का नशीला उत्पाद देना कानूनन गलत है, इसलिए आरोपी होमगार्डों को ड्यूटी पर नहीं रखा जाएगा। अधीक्षक की ओर से यह भी कहा गया कि सितंबर में भी इन्हीं की ड्यूटी यहां पर लगाई गई थी, जब भी आरोपियों की करतूत सामने आने पर हटाया गया था। मगर होमगार्ड विभाग ने दुबारा तैनाती दी थी। इसके बाद भी आरोपी किशोरों को नशीले पदार्थ परोसते पाए गए। सभी मामलों की जांच रिपोर्ट कमांडेंट को भेजकर अपनी कार्रवाई स्पष्ट की है।