{"_id":"49-80136","slug":"Muzaffar-nagar-80136-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील को धमकी देने पर भड़के ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील को धमकी देने पर भड़के
Muzaffar nagar
Updated Fri, 28 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। पीएनबी के कर्मचारी द्वारा वकील को देखने लेने की धमकी से बार संघ अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। बार संघ अध्यक्ष व सचिव ने शाखा प्रबंधक को चेतावनी दी है कि वे खुद को तथा अपने स्टाफ के व्यवहार को सुधार लें अन्यथा इसके परिणाम उनको भुगतने पड़ेंगे।
गांव गढ़ी के रहने वाले वकील प्रवेज जैदी ने कुछ माह पूर्व अपने पुत्र अदनान जैदी को चार लाख रुपये का एजूकेशन ऋण दिलाने के लिए पंजाब नेशनल बैंक में आवेदन किया था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक व एक अन्य कर्मचारी ने ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर वकील से 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। वकील ने शाखा प्रबंधक व कर्मचारी के खिलाफ प्रधानमंत्री सहित शाखा के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेज दी थी। इस प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को मेरठ से बिजीलेंस के चीफ मैनेजर संजय जैन भी जांच करने आए थे। इस जांच से बौखलाकर बैंक के कर्मचारी ने वकील को देख लेने की धमकी दे डाली। वकील को धमकी देने से बार संघ अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। बृहस्पतिवार को बार संघ अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित व सचिव अजादार हुसैन जैदी ने शाखा प्रबंधक को चेतावनी दी है कि उन्होंने अपना व्यवहार सही नहीं किया तो बार संघ अधिवक्ता इस मामले की खुद पैरवी करके शाखा के खिलाफ सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे।