{"_id":"49-61951","slug":"Muzaffar-nagar-61951-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसी गांव में फिजा बिगाड़ने की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसी गांव में फिजा बिगाड़ने की कोशिश
Muzaffar nagar
Updated Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खतौली। भैंसी गांव के तीन युवकों ने नशे में दो धार्मिक स्थलों में घुस कर लाउडस्पीकर तोड़ कर गांव और क्षेत्र की फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए एक आरोपियों में से एक सेना का जवान है, जो अवकाश पर आया हुआ है। इस घटना से एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया, जिन्होंने कोतवाली का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तुरंत ही क्षतिग्रस्त लाउडस्पीकर बदलवा दिया। इस संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ धार्मिक उन्माद फैलाने आदि धाराओं में नामजद अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तथा पीएसी तैनात की गई है।
भैंसी में मंगलवार दुपहर को तीन युवकों रजनीश उर्फ भूत, विनोद और अशोक ने शराब पीकर जमकर हंगामा किया। तीनों ने पहले राजकीय कन्या इंटर कालेज के पीछे एक धार्मिक स्थल की छत पर चढ़ लाउडस्पीकर तोड़ दिए तथा तार काट दिए। इसके बाद तीनों भारतीय स्टेट बैंक के निकट स्थित दूसरे धार्मिक स्थल पर पहुंचे और वहां भी लाउडस्पीकर तोड़ दिए। यहां पर नूर मोहम्मद नामक युवक ने उनका विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की तथा धमकी देकर फरार हो गए। धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। तुरंत ही खबर पुलिस को दी गई। जिस पर सीओ अरुण सिरोही और खतौली इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने पुलिस बल समेत गांव जाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से एक समुदाय के लोगों में आक्रोश फैल गया तथा काफी लोगों ने कोतवाली पहुंच कर यहां आए एडीएम प्रशासन डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी सिटी राजकमल यादव का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने तुरंत नए लाउडस्पीकर लगवा दिए। भैंसी निवासी वसीम अहमद की ओर से तीनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है।