फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आम बजट ने नागरिकों की और कमर तोड़ी

आम बजट ने नागरिकों की और कमर तोड़ी

Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खतौली, 28 फरवरी। आम बजट पर लोगों का कहना है कि इससे महंगाई बढ़ेगी ।
विज्ञापन

दुकानदार प्रकाशंचद आरोरा कहते हैं कि केंद्र सरकार का आम बजट आम जनता के लिए फायदे वाला साबित नहीं होगा। आम आदमी की रोजमर्रा की वस्तुओं को महंगी कर बजट पेश किया गया है, जिससे आम आदमी पर महंगाई का ओर भार बढे़गा। बजट में व्यापारी हिताें को भी अनदेखा किया गया है। कारोबारी कुलदीप सिंह सिरोही कहते हैं कि आम बजट में कोई राहत नहीं है। आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

शिक्षिका संगीता शर्मा का कहना है कि यूपीए सरकार ने आम बजट से पहले ही सभी वस्तुएं महंगी कर दी थी। पेट्रोलियम पदार्थों में भी पहले वृद्धि कर दी गई। देश के मध्यम वर्ग के लोगों के लिए कोई राहत की घोषणा बजट में नहीं की गई है। हां महिलाओं की सुरक्षा और महिला बैंक की स्थापना के संबंध में की गई घोषणा जरूर सराहनीय है। गृहणी सुल्ताना बेगम का कहना है कि आम बजट में महिलाओं की रसोई का ख्याल नहीं रखा गया है। खाद्य वस्तुएं सस्ती नहीं की गई है। इनके अलावा मदन छाबड़ा, उमेश कुमार, कारोबारी आरिफ सिदद्ीकी आदि का भी कहना है कि आम बजट आम लोगों को राहत देना वाला नहीं है। सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी और जनता पर उसका भार और बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed