फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पॉलीटेक्निक छात्र को चाकुओं से गोदा

पॉलीटेक्निक छात्र को चाकुओं से गोदा

Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
Muzaffar nagar
Muzaffar nagar Updated Fri, 01 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मोरना (मुजफ्फरनगर), 28 फरवरी। घर के बाहर बाइक से स्टंट दिखाने का विरोध करने पर एक छात्र को चाकुओं से गोद डाला। घायल छात्र को गंभीर अवस्था में पहले जिला अस्पताल और बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया। मामला दो संप्रदायों का होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर ही डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित गांव बेहड़ा सादात के स्वामी कल्याण देव पॉलीटेक्निक में मेला ग्राउंड निवासी 21 वर्षीय विवेक पुत्र रविंद्र द्वितीय वर्ष का छात्र है। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कस्बे का ही वाजिद पुत्र तराक जैदी विवेक के घर के सामने बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए आरोपी वहां से चला गया। कुछ देर बाद वाजिद अपने दो अन्य साथियों आबिद पुत्र वाजिद और चुनान पुत्र रजा जैदी के साथ पहुंचा। आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी वाजिद ने विवेक पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के ताबड़तोड़ वार किए गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। परिजन लहूलुहान विवेक को तुरंत ही कस्बे के एक निजी हॉस्पिटल ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने का प्रयास करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मामला दो संप्रदायों के बीच होने के कारण कस्बे में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही एसपी क्राइम कल्पना सक्सेना, एसपी सिटी राजकमल यादव, एसडीएम जानसठ जेपी गुप्ता और सीओ तुरंत पीएसी व आसपास के थानों की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। एसएसपी नितिन तिवारी भी मोरना पहुंचे, लेकिन घटनास्थल से पहले ही लौट आए।
विज्ञापन


छत से कूदकर भागा आरोपी
घायल के सेवानिवृत्त शिक्षक दादा सुरेश पाल की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ भोपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मुख्य आरोपी वाजिद को गिरफ्तार करने पुलिस उसके घर गई, लेकिन आरोपी छत से कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘छात्र पर जानलेवा हमला हुआ है। स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से मोरना में पुलिस बल तैनात किया गया है।’ -नितिन तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed