फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   969 children in Muzaffarnagar district did not go to school

जिले के 969 बच्चों ने नहीं देखी स्कूल की देहरी

Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
969 children in Muzaffarnagar district did not go to school
जिले के 969 बच्चों ने नहीं देखी स्कूल की देहरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में पांच से 14 साल के 969 बच्चे ऐसे हैं, जिन्होंने स्कूल में कदम नहीं रखा है। बेसिक शिक्षा विभाग के शारदा कार्यक्रम के तहत इन बच्चों का चिह्नांकन किया गया है। ऐसे बच्चे मोरना और चरथावल ब्लाक में सबसे ज्यादा है। शिक्षा विभाग अब इन बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने और शिक्षित करने की तैयारी कर रहा है।

शिक्षा को मूल अधिकार में शामिल करने के बाद भी बहुत से ऐसे अभिभावक हैं, जो बच्चों के भविष्य को लेकर लापरवाह हैं। कुछ मामले ऐसे हैं कि बच्चों के सामने इस तरह की परिस्थितियां बन गई हैं कि वह स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्कूल हर दिन आए यानि शारदा कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरे जिले में ऐसे बच्चों को चिह्नित करने का अभियान चलाया है, जो स्कूल नहीं जाते हैं। पूरे जनपद में ऐसे 969 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। चिह्नित बच्चों में सबसे ज्यादा मोरना ब्लाक के हैं। दूसरे नंबर पर चरथावल के हैं। सबसे कम बच्चे खतौली, बुढ़ाना और शाहपुर के हैं। शारदा कार्यक्रम के जिला कोआर्डिनेटर रमेंद्र मलिक ने बताया कि इनमें जो बड़े बच्चे है, जिनकी आयु दस से ऊपर है। इन बच्चों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन बच्चों को किताबें, प्रशिक्षक आदि की सभी सुविधाएं शिक्षा विभाग देगा। इन सभी बच्चों का इनके घर से निकट के स्कूल में नामांकन कराया जा रहा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि जिले में एक भी बच्चा बिना स्कूल के न रहे। ब्लाक: बच्चों की संख्या
विज्ञापन

बघरा 105
बुढ़ाना 12
चरथावल 182
जानसठ 91
खतौली 6
मोरना 232
पुरकाजी 54
सदर 150
शाहपुर 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed