फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मौका मिले तो किसी से कम नहीं बेटियां

मौका मिले तो किसी से कम नहीं बेटियां

Mon, 06 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
मौका मिले तो किसी से कम नहीं बेटियां
मुुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में जिले की टॉपर अनम परवीन को नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज की ओर से अजमत अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मौलाना आजाद जोधपुर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पद्मश्री अख्तरुल वासे ने कहा कि अनम ने साबित कर दिया कि यदि मौका मिले तो बेटियों किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इस्लाम में तालीम की अहमियत बताई। कहा कि इस्लाम में औरतों को बराबर का हक दिया है। इस मुल्क को आगे बढ़ाने में मुसलमान औरतों ने भी अहम किरदार अदा किया है। उन्होंने कहा कि नवाब अजमत अली खां गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा अनम परवीन ने जिला टॉप कर और अरीबा खानम, महक रानी व रुतबा ने टॉप टेन में अपना नाम दर्ज कर पूरी कौम का नाम रोशन किया है। रेक्स रेमिडीज लिमिटेड के एमडी शुएब अकरम ने डी फार्मा के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया में कॉलेज की छात्राओं को दो साल की स्कालरशिप देने की घोषणा की। जिला टॉपर अनम को 11 हजार रुपये, अरीबा, महक और रुतबा को पांच-पांच हजार रुपये, हाईस्कूल की तीनेें टॉपर सानिया जेहरा, इकरा सलीम और इस्तका बतूल को 2100-2100, कार्यक्रम का संचालन कर रही छात्रा तफसीर कौसर को भी 2100 रुपये देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि डीएवी डिग्री कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष एमके तिवारी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज के प्रबंधक डा. नवाज देवबंदी ने कहा कि यदि आज की अंधेरी रात को कल के सुनहरे दिन में बदलना है तो अपनी बेटियों को शिक्षित करना होगा। कॉलेज की ओर से मुख्य अतिथि अख्तरुल वासे को मौलाना अबुल कलाम आजाद अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या सफिया बेगम ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed