{"_id":"5ca25d22bdec2214367b7efb","slug":"91554144546-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र का सम्मान करें, मतदान करें, मतदान करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र का सम्मान करें, मतदान करें, मतदान करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र का सम्मान करें, मतदान करें, मतदान करें
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पटेलनगर स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने अपने परिजनों को प्रेरित करने का संकल्प लिया तो शिक्षिकाओं ने स्वयं मतदान करने और अन्य को जागरूक करने की शपथ ली।
कार्यक्रम की शुरुआत लोकतंत्र का सम्मान करें, मतदान करें, मतदान करें नारे से हुई। छात्राओं ने आवाज बुलंद करते हुए अपने परिजनों और पड़ोसियों में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने की बात कही। प्रधानाचार्या डा. कंचन प्रभा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अंग है। एक अच्छी सरकार का चुनाव तभी हो सकता है, जब मतदाता अच्छे जनप्रतिनिधियों को चुनें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे अपने घर जाकर अपने परिजनों और पड़ोसियों को मतदान के प्रति जागरूक करें। उन्हें बताएं कि 11 अप्रैल को जिले में मतदान होना है। इस दिन छुट्टी न बनाएं और पोलिंग बूथ तक आकर अपनी पसंद के प्रत्याशी को मतदान करें। कार्यक्रम में शिक्षिका कोमल सैनी, अवनि पाल, दिव्या, शिवानी आदि ने छात्राओं को संबोधित किया।
अच्छी सरकार बनाने के लिए अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करें। 11 अप्रैल को मतदान जरूर करने जाएं। आपका वोट देश के भविष्य का निर्माण करेगा।
- किरण देवी, शिक्षिका।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जनता को अपनी पसंद के उम्मीदवार को चुनने की आजादी है। अपने इस अधिकार का इस्तेमाल करें।
- मधु यादव, शिक्षिका।
खासतौर से महिलाएं मतदान में पिछड़ती हैं। उनका वोट भी उतनी ही अहमियत रखता है जितना एक पुरुष का। इसलिए घरों से निकलें और मतदान जरूर करें।
- रेनू भारती, शिक्षिका।
मतदान के लिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। 11 अप्रैल को अवकाश समझकर घर न बैठें। यह अवकाश मतदान के लिए दिया गया है, इसलिए मतदान करें।
- मिथलेश अग्रवाल, शिक्षिका।