{"_id":"5c744025bdec22737c2922d8","slug":"91551122469-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में घुसा हिरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में घुसा हिरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिरण ने तालाब में छलांग लगाई
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। जंगल की ओर से भागता हुआ हिरण गांव सराय गांव में घुस गया। गांव में घुसे हिरण ने तालाब में छलांग लगा दी। युवाओं ने हिरण को तालाब से निकालकर यूपी 100 डायल को सौंप दिया।
फुगाना थाने के गांव सराय में सोमवार को हिरण जंगल की ओर से दौड़ता हुआ आया। हिरण गांव के तालाब में कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही युवक मौके पर पहुंचे। युवकों ने घटना की सूचना यूपी 100 डायल को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने हिरण को तालाब से निकालकर धूप में बैठाया। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने हिरण को वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया। वन विभाग के कर्मचारी हिरण को अपने साथ ले गए। इस मौके पर अरविंद, ईश्वर, नाथी, नीशू, कृष्णपाल और बहादुर सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।