{"_id":"5b328c284f1c1b254d8b89a3","slug":"91530039336-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से सड़क की जांच करने को टीम पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से सड़क की जांच करने को टीम पहुंची
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम ने सड़कों की गुणवत्ता परखी
जानसठ। प्रधानमंत्री सड़क योजना में गांव तिसंग से जानसठ तक की सड़क निर्माण में घटिया सामग्री लगाने की शिकायत पर जांच के लिए लखनऊ की टीम पहुंची। टीम में स्टेट क्वालिटी मॉनिटर पीके शर्मा ने सड़क को खुदवाकर जांच पड़ताल की। सड़क की जांच करने का पता लगने पर कस्बे के लोग व नगर पंचायत सभासद सुनील कश्यप, निशांत कांबोज, अनु सैनी विरासत, विवेक उपाध्याय, ईश्वर सिंह आदि ने जांच करने आई टीम को मोहल्ला बुध बाजार की सड़क दिखाकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि 8 माह पूर्व ही हॉटमिक्स से सड़क बनाई गई थी। ठेकेदार द्वारा रात में उसी पर घटिया सामग्री डालकर सड़क दोबारा से बना दी। सभासदों व मोहल्ले के लोगों को टीम ने दोबारा ठेकेदार से सड़क बनवाने का आश्वासन दिया है। पीके शर्मा ने बताया कि सड़क की शिकायत मिली थी। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी जाएगी।