फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एनसीसी कैडेट को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया

एनसीसी कैडेट को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया

Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया
एनसीसी कैडेट को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एनसीसी की 82 वीं यूपी बटालियन के प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। सांध्यकालीन सत्र में शारीरिक शिक्षा की आवश्यकता पर व्याख्यान हुआ।

जानसठ रोड पर एसवीएम योगा एवं साइंस महाविद्यालय में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक कैंप के तीसरे दिन प्रात:कालीन सत्र में जिला अग्निशमन विभाग द्वारा कैडेट को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया। आग से बचाव और बुझाने के तरीके बताए गए। प्रीतपाल सिंह ने बताया कि अग्निकांड की अधिकतम घटनाएं प्राकृतिक न होकर मानवीय गलती से होती हैं। आग से बचाव की जानकारी होना आवश्यक है। आग लगने की घटनाओं से प्रतिवर्ष काफी हानि होती है। कैंप के सांध्यकालीन सत्र में शारीरिक शिक्षा पर व्याख्यान हुआ। प्रोफसर एसएन सिंह ने बताया कि सबसे पहले हमारे शरीर का स्वस्थ रहना जरूरी है। अपने शरीर की देखभाल हम स्वयं कर सकते हैं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और निश्चित दिनचर्या से ही शरीर सही रहता है। मेजर विजय कुमार, परविंद्र कुमार, सुनील कुमार, सतेंद्र तोमर, अमृतपाल सिंह, प्रवीण मलिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed