{"_id":"5af9dc454f1c1bd4408b53a9","slug":"91526324293-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से जिले में 100 से अधिक खंबे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से जिले में 100 से अधिक खंबे टूटे
Updated Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी से जिले में 100 से अधिक खंभे टूटे
मुजफ्फरनगर। आंधी में जिले में सबसे ज्यादा नुकसान विद्युत विभाग को हुआ है। 100 से अधिक बिजली के खंभे आंधी में टूट गए। तीस लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। संपूर्ण जिले में बिजली आपूर्ति सुचारु करना विभाग के सामने चुनौती बना हुआ है।
रविवार की रात आई आंधी ने जिले की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया। शहर की बिजली भी सोमवार को सुबह आ पाई, इसमें भी सभी को सप्लाई नहीं मिल पाई। ग्रामीण क्षेत्र में इतनी जगह खंभे टूटे हैं कि सप्लाई सुचारु करने में लगातार परेशानी हो रही है। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने में लगे हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शहर में ही दस खंभे टूटे हुए थे, जिन्हें रात्रि में ही बदला गया। जगह-जगह तारो पर पेड गिरने से तारों के टूटने से अधिक नुकसान हुआ है। अफसरों के अनुसार जिले में बिजली विभाग को 30 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।