{"_id":"5af9db754f1c1bce408b55bb","slug":"91526324085-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीओ ने सड़क का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीओ ने सड़क का निरीक्षण किया
Updated Tue, 15 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसीओ ने सड़क का निरीक्षण किया
मंसूरपुर। गन्ना विकास परिषद के सौजन्य से बनाई जा रही सड़क का डीसीओ ने गन्ना विभाग के कर्मचारियों, गन्ना विकास परिषद समिति के चेयरमैन तथा इंजीनियर के साथ सड़क का निरीक्षण किया। मानक के अनुसार सड़क बनाने के निर्देश दिए।
गन्ना विकास परिषद समिति मंसूरपुर के सौजन्य से गांव मुनव्वरपुर चौक से दौलतपुर तक बनाई जा रही सड़क को परिषद के चेयरमैन रुपेंद्र मौलाहेड़ी व अन्य ग्रामीणों ने शनिवार को कार्य यह कहकर बंद करा दिया था कि सड़क मानक के अनुसार नहीं बन रही है। चेयरमैन ने इसकी शिकायत डीएम से भी की थी। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश यादव, चेयरमैन रुपेंद्र, रालोद के जिला उपाध्यक्ष विकास बालियान तथा गन्ना विभाग के इंजीनियर गोपाल ने सड़क का निरीक्षण किया। चेयरमैन ने डीसीओ को बताया कि सड़क पर बिना तोड़े हुए गोल पत्थर डाले जा रहे हैं। सड़क की मोटाई भी मानक के अनुसार नहीं है। डीसीओ ने बताया कि ठेकेदार को मानक पूरे कर सड़क को बनाने के निर्देश दिए गए हैं। गन्ना विभाग इस पर पूरी नजर बनाए हुए है।