{"_id":"5a39574e4f1c1baa268b4d4c","slug":"91513707342-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिरचिटा महापंचायत में पहुंचेंगे हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिरचिटा महापंचायत में पहुंचेंगे हजारों लोग
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। रालोद के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी ने कहा कि सुमित गुर्जर एनकाउंटर को लेकर 24 दिसंबर को गांव चिरचिटा में सर्वसमाज एवं सर्वदलीय महापंचायत का आयोजन किया गया है। उन्होंने महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
प्रेसवार्ता में चौधरी ने बताया कि महापंचायत में भीड़ जुटाने के लिए पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में लोगों से जनसंपर्क किया गया है। पुलिस ने तीन माह पूर्व गांव चिरचिटा के सुमित गुर्जर का फर्जी एनकाउंटर किया था। जिसकी 16 अक्तूबर को शोक सभा हुई थी। शोकसभा में भाजपा नेता हुकम सिंह और विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने वहां पहुंचकर सुमित गुर्जर एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराने का लोगों को आश्वासन दिया था, जबकि अभी तक कोई सीबीआई जांच नहीं हुई है। जिसको लेकर सुमित गुर्जर के परिवार वालों ने इंसाफ दिलाने की मांग करते हुए आगामी 24 दिसंबर को गांव में ही महापंचायत करने की मांग की है। गांव में सर्वसमाज और सर्वदलीय महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया पूरे इस महापंचायत में आसपास के जिलों से एक से लेकर डेढ़ हजार लोगों के पहुंचने की संभावना हैं। रालोद ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। प्रेस वार्ता में मांगेराम प्रधान, सुधीर कपासिया, कपिल कोहली, आसिफ, नदीम, मनोज गुर्जर, जोगिंद्र, दीपक, देव कुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।