{"_id":"5a2c27a44f1c1b96698b81f7","slug":"91512843172-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बुढ़ाना। घर के आंगन में नीम के पेड़ से लटकी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंच गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके वालों ने मृतका के पति पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव परासौली में बुधवार को सुबह ग्रामीण राहुल की पत्नी राखी (28) घर के आंगन में नीम के पेड़ से लटकी मिली। फांसी का फंदा लगने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के पति राहुल ने घटना की सूचना अपनी ससुराल में बागपत जनपद के गांव पखरपुर निवासी अपने ससुर ब्रह्मपाल को दी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका राखी के मायके में कोहराम मच गया। महिला का पिता ब्रह्मपाल अपने परिवार वालों के साथ बेटी की ससुराल परासौली पहुंच गया। मृतका के मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका का पति राहुल अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है। उसकी शादी को करीब 8-9 साल हो चुके हैं। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।