{"_id":"5a0c81bb4f1c1b87698bba6e","slug":"91510769083-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आकर महिला की जान गई
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। बिरालसी-थानाभवन मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने महिला के शव को जिला चिकित्सालय भेजवाया। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे तितावी थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द निवासी इमरान अपनी मां नसीमा परवीन को लेकर रिश्तेदारी में चौसाना जा रहा था। बिरालसी गांव से निकलने पर विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ने से महिला ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आ गई। ट्रक के पहिए से कुचलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसका पुत्र इमरान भी घायल हो गया। मृतका के पति आबिद ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
-