फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं का थाने पर धरना व प्रदर्शन

भाकियू कार्यकर्ताओं का थाने पर धरना व प्रदर्शन

Mon, 30 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं का थाने पर धरना व प्रदर्शन
पुलिस रवैये के विरोध में प्रदर्शन
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने ककरौली पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर अपनी नाराजगी का इजहार किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मोरना-जानसठ मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के रवैये के विरुद्ध घंटों नारेबाजी की। थाना प्रभारी प्रवीण वशिष्ठ के मांग स्वीकार करने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव संजीव तोमर के नेतृत्व में रविवार शाम थाने का घेराव करते हुए बताया कि गांव टंढ़ेड़ा की मस्जिद में नल पर हाथ धोने को लेकर कल्लू पुत्र खलील व फैय्याज पुत्र मोहबती के बीच विवाद हो गया था। गांव के लोग दोनों पक्षों के बीच फैसला कराने का प्रयास कर रहे थे, तभी पुलिस ने खलील को गिरफ्तार कर थाने लाकर धारा 452 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर दिया। एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद निवासी रईस पुत्र मोहम्मद रऊफ अपने मकान की दीवार तैयार कर रहा था। पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस रईस को थाने ले गई। आरोप है कि पुलिस ने उसे रिश्वत लेकर छोड़ दिया। वहीं, गांव खुजेड़ा निवासी युवक जोनी पुत्र शिवचरण मारुति कार चलाकर ड्राइविंग सीख रहा था, जिस कारण वह मार्ग केे कम स्पीड से गाड़ी चला रहा था। युवक को संदिग्ध बताकर पुलिस उसे वाहन सहित थाने ले गई तथा गाड़ी को थाने में खड़ी कर ली। आरोप है कि पुलिस ने पैसे लेकर कार को छोड़ने की बात कही है। इसके अलावा गांव करहेड़ा निवासी हाईस्कूल के बेगुनाह छात्र शुभम को बिना किसी सबूत के जेल भेज देने सहित अन्य गंभीर आरोप भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगाते हुए मोरना व जानसठ मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम घंटों यात्री इधर उधर भटकते नजर आए। ब्लॉक अध्यक्ष सवेंद्र, मिंटू, योगेश शर्मा, कल्लू ठाकुर, सुनील कादीपुर, राधा बेहड़ा , आस मौहम्मद, नरेन्द्र, देवेन्द्र, प्रवीण बेहड़ा, सरदार पलविन्दर, सचिन, गौरव, ललित, राजकुमार, सतवीर सिंह, रामकिशन, बालेन्द्र, जसपाल, अनुज राठी, सुरेन्द्र, उदयवीर, सोनू, संजय, विजय कुमार, धर्मपाल राठी, अशोक कुमार, बिल्लू सरदार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed