फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चौगामा नहर में फूंकी स्विफ्ट कार

चौगामा नहर में फूंकी स्विफ्ट कार

Sun, 06 Aug 2017 01:52 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
चौगामा नहर में  फूंकी स्विफ्ट कार
चौगामा नहर में फूंकी स्विफ्ट कार
विज्ञापन

बुढ़ाना। आधी रात के समय युवकों ने सफेद रंग की कार को मिंडकाली और इटावा के जंगल में सूखी पड़ी चौगामा नहर में धकेल दिया। माना जा रहा है कि कार की पहचान मिटाने के लिए उसमें आग लगा दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

शुक्रवार की आधी रात के समय मिंडकाली के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि जंगल में एक कार में आग लगी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बायवाला पुलिस चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल के आसपास कोई व्यक्ति नहीं मिला। कार धू-धू कर जल उठी। बायवाला पुलिस चौकी इंचार्ज बचन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि कुछ लोग कार को कहीं से लाकर यहां आग लगाकर चले गए। पुलिस का मानना है कि कार चोरी की गई है अथवा किसी बड़ी घटना से संबंधित है। इसी कारण कार को आग लगाकर जलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed