फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   90 percent subsidy to farmers on maize seeds

मक्का के बीज पर किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान

Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
90 percent subsidy to farmers on maize seeds
मुजफ्फरनगर। जिले में मक्का की खेती को बढावा देने के लिए प्रदेश सरकार किसानों को मक्का के बीज पर 90 प्रतिशत अनुदान देगी। यही नहीं किसानों को मक्का की खेती पर कीटनाशक और खाद पर भी छूट मिलेगी।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि आरपी चौधरी ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार जिले में कृषि के विविधिकरण पर जोर दे रहे हैं। जिले में गन्ना, गेहूं, धान के अलावा अन्य खेती पर भी जोर दिया जा रहा है। इसी के अंतर्गत इस बार मक्का की खेती पर अधिक जोर दिया गया है। जिले में तीन हजार हेक्टेयर में मक्का की खेती का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को इस बार मक्का के बीज पर 90 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मक्का के बीच का रेट 180 रुपये घोषित किया गया है। किसानों को बीज की कीमत मात्र 18 रूपये किलो देनी होगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों को मक्का की खेती में प्रयोग के लिए कीटनाशक पर भी छूट मिलेगी। इसके अलावा मक्का में प्रयोग में आने वाले खाद पर भी छूट दी जाएगी। जिले में कृषि विभाग के पास मक्का का बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed