{"_id":"5ee268c18ebc3e43067a63d3","slug":"90-people-including-doctors-in-medical-college-muzaffarnagar-news-mrt485973998","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों सहित 90 लोग क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों सहित 90 लोग क्वारंटीन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों सहित 90 लोग क्वारंटीन
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मेडिकल कालेज बेगराजपुर के छह चिकित्सकों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। संक्रमित चिकित्सकों को आइसोलेट करने के बाद उनके संपर्क में आए करीब 90 अन्य लोगों को छात्रावास में ही क्वारंटीन किया गया है। इनमें डाक्टर व अन्य स्टॉफ भी शामिल हैं।
बुधवार को मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के छह चिकित्सक कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ये सभी मेडिकल कालेज के छात्रावास में ही रह रहे थे। उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद देर रात्रि में ही मेडिकल कालेज के पूरे छात्रावास को सैनिटाइज कराया गया। मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. कीर्ति गिरि गोस्वामी ने बताया कि संक्रमित चिकित्सकों के संपर्क में आए अन्य पीजी चिकित्सकों को भी चिह्नित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से छात्रावास में रहने वाले चिकित्सकों को क्वारंटीन कर दिया गया है। क्वारंटीन चिकित्सकों को छात्रावास में ही फूड पैकेट्स व चाय, नाश्ता भिजवाया जा रहा है तथा उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। करीब 90 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनमें चिकित्सकों के साथ अन्य स्टॉफ भी शामिल है। उन्होंने बताया कि दो चिकित्सक दिल्ली से लौटे थे। अंदेशा है कि उन्हीं के संपर्क में आने से अन्य लोगों को भी कोरोना संक्रमण लगा है।
छह और लोगों ने जीती कोरोना से जंग
मुजफ्फरनगर। जिले में छह और लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इनमें दाल मंडी निवासी महिला प्रवक्ता भी शामिल है। जनपद में अब तक कुल 140 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 74 ठीक हो चुके हैं जबकि 66 अभी सक्रिय हैं।