फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   9 arrest

पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चलाया अभियान, कई शौहदे पुलिस हिरासत में

Wed, 04 Dec 2019 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
9 arrest
पुलिस ने अभियान चलाकर नौ शौहदे हिरासत में लिए
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। सड़क से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करने वाले शौहदों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार को पुलिस ने नगर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाकर नौ शौहदों को हिरासत में लिया है।

मंगलवार को इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा टीम के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचे और अभियान चलाकर सड़क से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों पर अश्लील फब्तियां कसने और उनके साथ छेड़छाड़ करने वाले शौहदों की धर पकड़ की। पुलिस के अभियान के चलते सड़कों, होटलों पर बिना वजह खड़े युवक इधर उधर दौड़ पड़े। इंस्पेक्टर यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया कि मीना बाजार, मेन बाजार, रेलवे रोड, हनुमान चौक और मोहल्ला शाहजी लाल आदि स्थानों पर शौहदों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया। इस दौरान नौ युवकों को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। कहा कि आवारा किस्म के युवकों को पकड़ने के लिए पुलिस नगर में लगातार अभियान चलाएगी। विशेषकर स्कूल कालेजों के बाहर सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। जो भी छेड़छाड़ करते पाया जाता है उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। उधर, हिरासत में लिए गए युवकों को छुड़ाने के लिए उनके परिजन देर शाम तक कोतवाली में जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed