फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   87 primary school made isolation ward

87 प्राथमिक विद्यालय को बनाया आइसोलेशन वार्ड

Fri, 27 Mar 2020 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
87 primary school made isolation ward
जानसठ में न्याय पंचायत के गांवों के प्राथमिक विद्यालय को बनाया गया आइसोलेशन वार्ड। - फोटो : KHATAULI
जानसठ में 87 प्राथमिक विद्यालय को बनाया आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन

जानसठ। ब्लाक के 87 प्राथमिक विद्यालयों को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। प्रशासन ने आपातकाल में कोरोना वायरस से महामारी से निपटने को अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है। इन विद्यालयों को आइसोलेशन वार्ड बनाकर, इनमें बैड भी बिछा दिए गए हैं। चिकित्सकों के बैठने और इलाज करने की व्यवस्था भी की गई है।
एडीओ पंचायत ओम कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे की ओर से कोरोना वायरस से अचानक महामारी फैलने की आपदा से निपटने को ब्लाक की 9 न्याय पंचायत में स्थित 87 प्राथमिक विद्यालयों को आपातकालीन आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने के आदेश दिए थे। डीएम के आदेश पर 87 प्राथमिक विद्यालयों को आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं। शुक्रवार शाम तक विद्यालयों को आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। इन विद्यालयों को आइसोलेशन वार्ड बनाए जाने को लेकर ग्राम प्रधानों व ग्राम सचिवों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एडीओ पंचायत ने बताया कि सभी प्राथमिक विद्यालयों को आइसोलेशन वार्ड बनाकर उनमें बैड भी बिछा दिए गए हैं। चिकित्सकों की बैठने और उपचार करने की भी पूरी व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं चिकित्सा अधीक्षक
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि ब्लाक के सभी प्राथमिक विद्यालयों को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। अगर कोरोना वायरस को लेकर महामारी फैलती है, तो प्रत्येक गांव के प्राथमिक विद्यालयों को आइसोलेशन वार्ड में व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस न्याय पंचायत में कितने आइसोलेशन वार्ड
न्याय पंचायत संभलहेड़ा में 10 प्राथमिक विद्यालय, सालारपर में 9, कवाल में 9, मंदौड़ में 8, कासमपुर खोला में 10, हुसैनपुर में 14, कैथोड़ा में 8, घटायन उत्तरी में 8, तिसंग में 11 प्राथमिक विद्यालयों को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed