फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   85 thousand vaccination, 2790 animals defeated lumpi

85 हजार पशुओं का टीकाकरण, 2790 पशुओं ने लंपी को हराया

Fri, 09 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
85 thousand vaccination, 2790 animals defeated lumpi
85 हजार का टीकाकरण, 2790 पशुओं ने लंपी को हराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गायों में फैल रहे लंपी रोग की रोकथाम के प्रयास तेज हो गए हैं। अब तक जिले में 85200 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। 2790 पशुओं ने बीमारी को हराया, जबकि पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने 57 पशु बीमारी से ग्रस्त चिह्नित किए हैं।
प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि यह एक संक्रामक बीमारी है। रोग का फैलाव पशुओं में मक्खी, चिचड़ी और मच्छरों के काटने से होता है। एलएसडी बीमारी से प्रभावित गांवों को छोड़कर बुधवार को 31 गांव के पशुओं में एलएसडी बीमारी को रोकने के लिए जनपद में अब तक कुल 85200 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। बीमारी से प्रभावित पशुओं को बुखार होना, पूरे शरीर में जगह-जगह नोड्यूल/गांठों का उभरा हुआ दिखाई देना है। हालांकि बीमारी से ग्रसित पशुओं में मृत्यु दर अनुमानित 1 से 5 प्रतिशत है। बीमारी की रोकथाम के लिए बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखें। पशुओं को मक्खी, चिचड़ी और मच्छरों के काटने से बचाएं, पशुशाला की साफ-सफाई दैनिक रूप से करना तथा डिस्इंफेक्शन (जैसे-चूना आदि) का स्प्रे करें।
विज्ञापन

इस तरह नहीं फैलती बीमारी
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि पशु के शरीर की चमड़ी पर पाई जाने वाली गांठें मनुष्यों में नहीं आती हैं। यह रोग पशुओं से मनुष्यों में नहीं फैलता है। यह मनुष्यों का रोग नहीं है। रोग से ग्रस्त पशु के दूध को उबालकर काम में लिया जा सकता है। इस रोग से पशु के स्वस्थ होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें संपर्क
जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि गोशालाओं और 475 ग्राम सभाओं में डिस्इंफेक्शन का स्प्रे कराया गया है। बीमारी की सूचना उपलब्ध कराने के लिए कलक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम नं0 - 9897715888, 9897749888 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed