{"_id":"67b71a6e8abb02a88100f26f","slug":"83-couples-tied-the-knot-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-140085-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: विवाह बंधन में बंध गए 83 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: विवाह बंधन में बंध गए 83 जोड़े
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 83 युवक-युवतियां वैवाहिक बंधन में बंध गए। विकास खंड सदर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 25 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। वहीं 58 हिंदू जोड़ों का विवाह हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। वर-वधु को जनप्रतिनिधियों ने आशीर्वाद दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत तहसील सदर के विकास खण्ड सदर में सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मोरना क्षेत्र की 16, जानसठ की 10, सदर की 28, खतौली की 16, नगर पंचायत जानसठ की चार और नगर पालिका मुजफ्फरनगर की नौ युवतियों का विवाह हुआ।
इससे पहले समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया। अतिथि ने कहा कि योजना के अंतर्गत विवाह पर 51 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाती है, जिसमें वधू के लिए 35 हजार खाते में भेजे जाते हैं। 10 हजार सामग्री पर खर्च किए जाते हैं। वधु के लिए शादी का जोड़ा, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, वर के लिए एक जोड़ी पैंट शर्ट का कपड़ा, सेहरा, मुकुट, गमछा, 51 बर्तनों का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग प्रदान किया गया। सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, ब्लॉक प्रमुख मोरना अनिल राठी मौजूद रहे।