फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कोयले से लदा ट्रक खाई में पलटा, चालक घायल

कोयले से लदा ट्रक खाई में पलटा, चालक घायल

Thu, 15 Nov 2018 12:42 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
कोयले से लदा ट्रक खाई में पलटा, चालक घायल
कोयले से लदा ट्रक खाई में पलटा, चालक घायल
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। मंगलवार की देर रात काली नदी के पुल के पास कोयले से लदा ट्रक दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गहरी खाई में जाकर पलट गया, जिसमें चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस के मुताबिक शामली के कैराना निवासी चालक सद्दाम पुत्र मोहम्मद अली 18 टायरा ट्रक में कोयला लेकर कांशीपुर जा रहा था। वह मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे रतनपुरी में काली नदी के पास पहुंचा, तो दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय ट्रक अनियंत्रित होकर काली नदी के पुल के पास कई पलटे खाता हुआ बीस फुट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक सद्दाम बुरी तरह से घायल हो गया। ट्रक के खाई में गिर जाने पर चालक सद्दाम किसी तरह बाहर निकलकर सड़क पर गया, जहां से उसने डायल 100 को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक सद्दाम को खतौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed