{"_id":"5bd21558bdec22696469b11c","slug":"81540494680-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। महर्षि वाल्मीकि, भगवान राम-लक्ष्मण, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, लव-कुश व हनुमानजी की सुंदर व आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई शोभायात्रा में बैंडबाजे, ढोल नगाड़े भी शामिल थे, जिनका कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इससे पहले बुधवार रात धर्मशाला में जागरण भी हुआ, जिसमें सर्वसमाज के लोगों ने भाग लिया। आयोजन में धीरसिंह, भागमल, राजेश, बिजेंद्र, राजन, ओमकार, राजू व कंवरपाल का सहयोग रहा।
शुगर मिल के पेराई सत्र को लेकर चर्चा की
भोपा। गांव बेलड़ा में बृहस्पतिवार को हुई भाकियू राष्ट्रवादी की बैठक में शुगर मिल का पेराई सत्र समय पर शुरू करने के साथ ही भुगतान सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह ने कहा कि एक सप्ताह से गंगनहर बंद है, लेकिन अभी तक सिंचाई विभाग द्वारा रजबहों की खुदाई नहीं की गई है, इसके चलते किसानों को खेतों की सिंचाई करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार, अनवार अहमद, ब्लाक संयोजक राजेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, अंकुर, चंद्रमोहन, सूरत चंद्र और मुकुल फौजी मौजूद रहे।
नशीला पेय पिलाकर ई-रिक्शा लूटी
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव यूसुफपुर निवासी सुशील कुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। पीड़ित के अनुसार, बुधवार सुबह करीब दस बजे दो व्यक्ति प्राइवेट यात्री बस से यूसुफपुर बस स्टेंड पर उतरे और गांव-गांव एलईडी बल्ब बेचने के लिए पूरे दिन के लिए उसकी ई-रिक्शा को चार सौ रुपये में बुक कर लिया। पीड़ित के अनुसार, दोपहर तक आरोपियों ने गांव करहेड़ा, जौली, तिस्सा व किशनपुर में बल्ब बेचे। इसके बाद आरोपियों ने उसे ठंडे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद बदमाश तिस्सा-रुड़कली मार्ग पर ले जाकर सुशील को वहीं छोड़ दिया और उसकी जेब से एक हजार रुपये, मोबाइल व ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।