फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सांसद ने रात्रि प्रवास में समस्याएं सुनी

सांसद ने रात्रि प्रवास में समस्याएं सुनी

Sun, 02 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने रात्रि प्रवास में समस्याएं सुनी
सांसद ने रात्रि प्रवास में समस्याएं सुनी
विज्ञापन

चरथावल। सांसद डॉ संजीव बालियान ने अग्रवाल धर्मशाला में रात्रि प्रवास के दौरान विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। क्षेत्र के लोगों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की व्यावहारिक समस्याओं के बारे में मालूम किया।

सांसद डॉ बालियान ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने गांव में पेंशन आदि की समस्याओं के लिए संबंधित विभाग का कैंप लगाने की मांग की। हरिप्रकाश गोयल ने भी जयप्रकाश के आवास के लिए अनुदान नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। हक़ीमपुरा मार्ग के रब्बान, इकबाल, यामीन, कामिल आदि ने विद्युत लाइन नहीं खिंचने की समस्या से अवगत कराया। पूर्व मंत्री ने लोगों की समस्याएं शीघ्र निराकरण कराने का भरोसा दिया। इसके अलावा पुराने कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देने का वादा किया। सहकारी समिति चेयरमेन कुबेरदत्त त्यागी, राहुल पुंडीर, ग्राम प्रधान मुथरा सुरेशपाल, कसौली प्रधान चंद्रबोस, मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, सुधीर शर्मा, जितार्थ त्यागी, पूर्व सभापति प्रवीण त्यागी, बाबूराम सैनी, मास्टर मामचंद पुंडीर, अरबिंद मालिक, आदेश गर्ग, कृष्ण कुमार शर्मा, राजपाल त्यागी, अमरीश गर्ग, सचिन शर्मा, राजबाला त्यागी, पंकज कश्यप, जुगनू त्यागी, सचिन धीमान, अजय वर्मा, विजय त्यागी, मिथुन त्यागी, प्रशांत त्यागी, रविकांत गर्ग, अनुज त्यागी, संजीव बबलू, मनीष, डॉक्टर विपिन त्यागी, मनोज कंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed