{"_id":"5b771a3f42c79246547c3f02","slug":"81534532159-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरना मिल में आमरण अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरना मिल में आमरण अनशन जारी
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना में विस्तारीकरण को लेकर युवा किसान सुमित सहरावत का तीसरे दिन भी आमरण अनशन जारी है। जिससे उनका स्वास्थ्य स्तर गिरता चला जा रहा है। वहीं मोरना मिल का प्रशासन भी अनशन पर बैठे किसान की हालत की जानकारी कर आलाधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। एलआयू की टीम भी मामले पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
मोरना मिल के विस्तारीकरण को लेकर कस्बा भोकरहेड़ी के युवा किसान सुमित सहरावत ने 15 अगस्त की दोपहर से आमरण अनशन शुरू कर रखा है। वह तीन दिनों से पानी के सहारे अनशन पर बैठे हुए हैं। उनके स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह व चीफ फार्मेसिस्ट तथा वार्ड ब्वाय नरेंद्र सिंह मिल परिसर के गेट पर बैठे किसान सुमित का दिन में दो बार स्वास्थ्य का परीक्षण कर रहे है। डा. अर्जुन सिंह ने बताया कि शरीर में लगातार पानी की कमी होती जा रही है। जिसके लिए सुमित को ओआरएस का घोल पीने की सलाह दी गई है। फिलहाल खतरे की बात नही है। मौके पर भाकियू अम्बावत जिला अध्यक्ष संजीव तोमर, अखिलेश चौधरी, रामसिंह गोतम आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौके पर जाकर पूर्ण समर्थन देने की बात कही है। वहीं अनशन के दौरान कंवर पाल सिंह, प्रताप सिंह मुन्नू, लोकेंद्र, गौरव, बबली, अकुंश, मोनू भूरा, राकेश, ओमबीर सिंह आदि मोरना क्षेत्र के किसान आमरण अनशन स्थल पर बने हुए हैं।