{"_id":"5b1ecbed4f1c1bf76e8b790e","slug":"81528744941-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आदेश पर सड़क की जांच पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आदेश पर सड़क की जांच पड़ताल
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम के आदेश पर सड़ककी जांच
जानसठ। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क में घटिया सामग्री लगाने से सड़क बनने से पहले ही टूट गई है। लोगों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर जांच करने के लिए कमेटी गठित की गई। सोमवार को बीडीओ ने सड़क की जांच पड़ताल की।
गांव तिसंग से तालड़ा मोड़ तक आठ किलोमीटर लंबी सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत बनाई जा रही है। ठेकेदार ने नगर पंचायत द्वारा एक वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क पर ही रात में दोबारा माल डालकर सड़क बना दी थी, जिसको लेकर लोगों ने हंगामा व प्रदर्शन भी किया था। नगर पंचायत के सभासद सुनील कश्यप, विवेक उपाध्याय, ईश्वर सिंह, जयपाल, शिवकुमार, प्रमोद आदि ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करते हुए घटिया सामग्री से सड़क बनाने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय से इसकी जांच बीडीओ विजय प्रताप यादव को सौंपी गई। बीडीओ ने सोमवार को मोहल्ला बुध बाजार में जाकर सड़क निर्माण की जांच की तथा मोहल्लावासियों के बयान दर्ज किए। मोहल्ला वासियों ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा हॉट मिक्स से एक वर्ष पूर्व ही सड़क का निर्माण कराया गया था। ठेकेदार द्वारा रात में उसी सड़क पर माल डालकर दोबारा से सडक़ बना दी, जो एक सप्ताह में ही उखड़ गई। बीडीओ विजय प्रताप यादव ने बताया कि चार करोड़ रुपये में सड़क का ठेका दिया हुआ है। जांच रिपोर्ट अधिकारियों के माध्यम से सीएम कार्यालय को भेजी जाएगी।
विजिलेंस का छापा, 23 लोगों पर मुकदमा
रतनपुरी। गांव चंदसीना में उपखंड अधिकारी खतौली पुष्पदेव ने विजिलेंस की टीम के साथ बिजली चोरों के विरुद्ध अभियान चलाया। टीम ने 23 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ कर उनके खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उपखंड अधिकारी खतौली पुष्पदेव ने बताया कि विजिलेंस के जेई नेत्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, जेई सिकंदरपुर वेद प्रकाश, जेई खतौली निरंजन कुमार गुप्ता, जेई पमनावली रविंद्र कुमार ने विजिलेंस की टीम के साथ गांव चंदसीना में छापा मारा। विजिलेंस टीम ने चंदसीना निवासी चतरपाल, नसरुददीन, राकेश कुमार, पप्पू हलवाई, केवल सिंह, सुरेशचंद, परविंद्र, अंकुर, प्रवेश कुमार, राजकुमार, जगपाल सिंह, अंकित कुमार, तेजपाल सिंह, शिवकुमार, सोनू, बिजेंद्र, कुर्बान अली, घसीटा सिंह आदि लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा। इसके अलावा चंदसीना निवासी तसलीम, अफसर खान, फुरकान, शौकीन, सुदेश का कनेक्शन विद्युत बिल बकाया होने पर विच्छेदित कर दिया गया था। इसके बावजूद भी ये लोग कनेक्शन को पुन: संयोजित करके विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए। आरोपियों के विरुद्ध विद्युत चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया है।