{"_id":"5afc7f444f1c1be5408b5d28","slug":"81526497092-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति नहीं मिलने पर डीएम को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति नहीं मिलने पर डीएम को ज्ञापन
Updated Thu, 17 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर डीएम को ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बीटीसी के दलित छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है। इन छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। छात्रों ने अपनी समस्या डीएम के समक्ष रखी।
बघरा लॉर्ड शिवा कॉलेज के विद्यार्थियों ने डीएम राजीव शर्मा को दिए पत्र में बताया कि वह बीटीसी पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं हैं। सभी अनुसूचित जाति वर्ग से आतेे हैं। संस्थान में अन्य सभी वर्गों की छात्रवृत्ति आ चुकी है, परंतु एससी वर्ग की छात्रवृत्ति नहीं आई है। ऑनलाइन स्टेट्स भी पेंडिंग दर्शाता है। छात्रवृत्ति नहीं मिलने के कारण उनके सम्मुख आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। छात्र-छात्राओं ने डीएम से छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में छात्रा अनुराधा, रुचि तेजियान, काजल, वंदना, गौरव वर्मा आदि मौजूद रहे।