फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डीसीडीएफ में आठ संचालक निर्विरोध चुने गये

डीसीडीएफ में आठ संचालक निर्विरोध चुने गये

Fri, 20 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
डीसीडीएफ में आठ संचालक निर्विरोध चुने गये
डीसीडीएफ में आठ संचालक निर्विरोध चुने गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
जिला सहकारी विकास संघ ( डीसीडीएफ) के चुनाव में आठ संचालक निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध चुने जाने वालों में पांच शामली जिले के और तीन मुजफ्फरनगर जनपद के हैं। शामली से भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार भी संचालक बन गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी का संचालक बनने का पेंच फंस गया है। उनका 24 अप्रैल को चुनाव होगा।

डीसीडीएफ के चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। संचालक पद के चुनाव के नामांकन वापसी के दिन प्रक्रिया के बाद आठ संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो गएं हैं। कुल 13 संचालकों का चुनाव होना है, पांच संचालकों के लिए मतदान 24 अप्रैल को होगा। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार न्यायिक जानसठ भरत सिंह ने बताया कि निर्विरोध निर्वाचित होने वालों में शामली जिले के ऊन से राजेंद्र मादलपुर, थानाभवन से जयपाल सिंह अंबेहटा, शामली से भाजपा जिलाध्यक्ष पवन सिंह तरार, कांधला से उमराव सिंह सल्फा, कैराना से अमित कुमार ऊंचागांव, मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना से दीपक जैन, बघरा से पुष्पेंद्र गढी, चरथावल ब्लाक से भूपेंद्र सिंह पीपलशाह शामिल हैं। पांच डायरेक्टरों के लिए चुनाव होगा, इनमें खतौली से पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इनमें अमित कुमार, प्रवेंद्र, रविकिरण, रुपेंद्र सैनी, सुषमा शामिल हैं। मुजफ्फरनगर में राका जैन और मीनू के बीच मुकाबला है। मोरना में यशपाल और विपिन आमने-सामने हैं। मुजफ्फरनगर व्यक्तिगत सीट पर संचालक के लिए बरवाला के तीन लोगों अरुणा, धीरेंद्र और सतेंद्र में मुकाबला है। शामली व्यक्तिगत के लिए अमित कुमार, रेनू और रोहित के बीच संघर्ष है। डीसीडीएफ के सचिव सुभाष सिंह ने बताया कि पांच संचालकों के लिए 24 अप्रैल को सोल्जर बोर्ड और मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में मतदान होगा। मतदान सुबह नौ बजे से साढे तीन बजे तक चलेगा। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना होगी। 25 अप्रैल को डीसीडीएफ के सभापति और उपसभापति का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed