{"_id":"5ac919724f1c1bca618b612a","slug":"81523128690-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को तालीम दिलाने पर होगा भला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को तालीम दिलाने पर होगा भला
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को तालीम दिलाने पर होगा भला
छपार। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत स्कूल व मदरसों के बच्चों के साथ मिलकर मानव श्रृंखला बनाई। अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
जमीयत यूथ क्लब के तत्वावधान में बच्चे बड़े कुएं पर एकत्र हुए। मौलाना हुसैन कासमी ने कहा कि तालीम के प्रति जागरूक होना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। तालीम के बल पर ही समाज का भला होगा। इसके बाद जुलूस निकाला गया, जो कि पीठ बाजार, जामा मस्जिद से होते हुए हाइवे पर पहुंचा। यहां पर मानव श्रृंखला बनाकर बच्चों को तालीम दिलाने का संदेश दिया गया। मौलाना शाहबाज, कारी महराजुद्दीन, कारी मोहम्मद वाजिद, कारी खुशनसीब, मोहम्मद बिलाल, नसीम त्यागी, हाजी अय्याज अहमद, प्रधान जाकिर, मास्टर उस्मान त्यागी आदि मौजूद रहे।
कब्रिस्तान की भूमि से कब्जा हटवाया
छपार। तहसीलदार सदर रणजीत सिंह ने लेखपाल चंद्रपाल और राजस्व टीम-पुलिस बल को साथ लेकर कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया।
कस्बे में काफी पुराने कब्रिस्तान बने हैं। इसकी भूमि पर मोहम्मद नसीम और नवाजिश ने अवैध रुप से निर्माण करा लिया। प्रशासन ने लोगों की शिकायत पर जांच कराकर शनिवार को कब्जा हटवाया। इस दौरान कस्बे में पुलिस बल तैनात रखा गया।