{"_id":"5ac674854f1c1bc6618b5b7a","slug":"81522955397-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में पीड़ित का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में पीड़ित का हंगामा
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक ने चेतावनी दी
पुरकाजी। किसी व्यक्ति ने एक किसान के खाते से रुपये निकाल लिए। आरोप है कि बैंक अधिकारी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे रहे है। पीड़ित ने जल्द जानकारी नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। भूराहेड़ी के मदनपाल के परिवार के सदस्यों के पुरकाजी एसबीआई में खाते हैं, जिनमें से 28 फरवरी को उसके खाते से पांच हजार व उसकी पत्नी शर्मीता के खाते से नौ हजार और उसके पुत्र यशवीर के खाते से तीन हजार रुये किसी व्यक्ति द्वारा निकाल लिए गए थे। 19 मार्च को बैंक में पैसे निकालने आई उसकी पत्नी को जब खाते से पैसा निकल जाने की जानकारी हुई तो उसने बैंक मैनेजर से जानकारी की। उसे कोई आश्वासन नहीं मिला। बृहस्पतिवार को ग्राम प्रधान नवीन राठी के साथ पीड़ित परिवार बैंक पहुंचा, तब भी जानकारी नहीं दी गई। इस पर पीड़ित ने हंगामा करते हुए बैंक परिसर में ही आत्महत्या करने की चेतावनी दे दी। मामला बढ़ता देख बैंक मैनेजर ने उसे समझाकर दस दिन में पूरी जानकारी देने का आश्वासन दिया। बैंक मैनेजर अमित कुमार का कहना है कि कहीं ना कहीं पैसे का लेन देन किया गया है, जिसकी इन लोगों का जानकारी नहीं है जल्द ही निकाली गयी रकम की जानकारी लगा ली जाएगी।
महर्षि कश्यप जयंती मनाई
पुरकाजी। ग्राम हरिनगर में महर्षि कश्यप जयंती मनाई गई। शाकंभरी देवी मंदिर प्रांगण में हवन पूजन किया गया। बैंडबाजों व सुंदर झांकियों के साथ गांव में शोभायात्रा निकाली गई।
शाकंभरी देवी मंदिर से आरंभ हुई शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक अनिल कुमार ने किया। शोभायात्रा गांव की गलियों से होती हुए गांव के शिव मंदिर में पहुंची, जहां पर शोभायात्रा का समापन कर प्रसाद वितरित किया गया। शोभायात्रा का रास्ते में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भारत भूषण खुल्लर, धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी के अलावा जय भगवान कश्यप, वेदपाल, लाल सिंह, सुबोध कुमार, चरण सिंह, कपिल कुमार, लक्ष्मण सिंह, अक्षय कुमार, सोमपाल, अनुज कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुरकाजी में बिजली संकट गहराया
पुरकाजी। 48 घंटे गुजर जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होने से कस्बे के कई गली मोहल्लों की आपूर्ति ठप पड़ी है। बिजली संकट के कारण लोगों के मोबाइल आदि भी बंद हो जाने से लोग इधर उधर फोन चार्ज करने के लिए दौड़ते नजर आए। मंगलवार रात को कस्बे में रखा एक ट्रांसफार्मर फुंक गया था। बुधवार की सांय पहुंचे कर्मचारियों ने लीपापोती कर ट्रांसफार्मर ठीक कर जैसे ही आपूर्ति चालू कराई, वैसे ही कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ और विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर ठीक करने की जहमत नहीं उठाई और बुधवार की पूरी रात और बृहस्पतिवार पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी रही। जेई का कहना है कि ट्रांसफार्मर ठीक करने में लगे हुए हैं। जल्द ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।