{"_id":"5a663a124f1c1bb2208b4be5","slug":"81516648978-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसवीर सिंह राणा तहसील अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसवीर सिंह राणा तहसील अध्यक्ष बने
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसवीर सिंह राणा तहसील अध्यक्ष बने
खतौली। जाट महासभा की बैठक में सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष पद के लिए चौधरी जसवीर राणा को चुन लिया गया। आर्य समाज में सोमवार को कुंवर विजय राजी की अध्यक्षता व सचिव मनोहर सिंह राणा के संचालन में हुई बैठक में तहसील अध्यक्ष चुनने के लिए चुनाव हुआ। तहसील अध्यक्ष पद के लिए चौधरी जसवीर सिंह राणा का नाम सुझाया गया, जिसका समर्थन जिलाध्यक्ष देवी सिंह, महामंत्री जगदीश वालिया, संस्थापक एवं संरक्षक रामपाल वर्मा आदि ने समर्थन किया। इसके बाद सर्वसम्मति से उनको अध्यक्ष चुन लिया गया। कुंवर विजयराज सिंह ने कहा कि समाज हित के लिए जाट महासभा निरंतर कार्य करती रहेगी। जिलाध्यक्ष देवी सिंह ने कहा कि नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष अगली बैठक में कार्यकारिणी का गठन करके जिला संगठन को भेजेंगे। धर्मबीर सिंह काकरान, धर्मेंद्र तोमर, श्यामपाल सिंह चेयरमैन, नीरज बालियान, युद्धवीर सिंह, जसबीर सिंह, संतोष वर्मा, अनूप सिंह वर्मा, राजेश्वर जयपाल सिंह, कैप्टन जसबीर सिंह, मगन सिंह आदि उपस्थित रहे।