फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मां के मंदिर की बाण गंगा से होते हैं उपचार

मां के मंदिर की बाण गंगा से होते हैं उपचार

Fri, 22 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
मां के मंदिर की बाण गंगा से होते हैं उपचार
बाण गंगा से होते हैं मरीजों उपचार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्री मां वैष्णो देवी मंदिर की बाण गंगा के जल से अनेक असाध्य बीमारियों के उपचार होते हैं। नवरात्र में मंदिर में श्रद्धालुओं का पहले दिन से ही तांता लगना शुरू हो गया है। सुबह से शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की कतार टूटने का नाम नहीं लेती है।

इस मंदिर की स्थापना 1967 में की गई थी। तभी से मंदिर में अखंड ज्योति जल रही है, जो आज भी कायम है। मंदिर की मान्यता है कि यहां मन्नत मांगने वाले को मां का आशीर्वाद अवश्य मिलता है। नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की आम दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ रहती है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मां का आशीर्वाद लेकर अपनी दिनचर्या प्रारंभ करते हैं। मंदिर में बाण गंगा का जल रोगियों के लिए अमृत के समान है। मामूली सा जल कई गंभीर बीमारियों का विनाश करने में महत्वपूर्ण माना जाता है। पुजारी यमुना प्रसाद बताते हैं कि यहां के जल से कैंसर की बीमारी के साथ अनेक शारीरिक कष्ट दूर होते हैं। यहां से कोई खाली हाथ नहीं लौटता है। सच्चे मन से मन्नत मांगने वालों की मां वैष्णो देवी हर मुराद पूरा करती हैं। मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खोल दिए जाते हैं। दोपहर में एक घंटा बंद रहने के बाद फिर से श्रद्धालुओं का कतारबद्ध आगमन होता है, जो रात्रि तक चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed