फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   धर्म के बिना नर जीवन की सार्थकता नहीं: ज्ञान सागर

धर्म के बिना नर जीवन की सार्थकता नहीं: ज्ञान सागर

Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
धर्म के बिना नर जीवन की  सार्थकता नहीं: ज्ञान सागर
मुजफ्फरनगर। आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि धर्म के बिना नर जीवन की सार्थकता नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधर्म, पाप कार्यों से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में श्रद्धालुओं से ज्ञानसागर महाराज ने कहा कि हमें धार्मिक कार्यों के लिए अपना समय निकालना चाहिए। धर्म ऐसा कोई चलचित्र नहीं जिसे दिखाया जा सके। धर्म ऐसा कोई खाने का पदार्थ नहीं जिसे परोसा जा सके। धर्म कोई लगाने की चीज भी नहीं है। धर्म तो प्रति समय धारण करने की चीज है। धार्मिक क्रियाएं करने का एक ही लक्ष्य होना चाहिए कि मेरी कषाय कम हो, मेरे कदम पाप कार्यों की ओर न बढे़ं। मेरे कदम व्यसनों की ओर न बढ़ें, तभी धार्मिक क्रियाएं करना सार्थक है। गृहस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन प्रात: काल में छह कार्य करने चाहिए। दीन दुखी जीवों पर दया करें। पैसों से सहायता नहीं कर सकते तो मीठे बोल तो बोल सकते हैं। इससे पहले अनीता दीदी ने कहा कि वर्षा योग में संत की वाणी सुनने का अवसर मिल रहा है। यह हम सबका सौभाग्य है। प्रबंधक कमेटी के महामंत्री राजकुमार जैन ने बताया कि प्रतिदिन सैकड़ों लोग महाराज श्री के प्रवचन सुनने और भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed