फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   79.5 percent voting in Tulsipur and 68.9 percent in Gangadhari

Muzaffarnagar News: तुलसीपुर में 79.5 और गंगधाड़ी में 68.9 प्रतिशत मतदान

Wed, 07 Aug 2024 04:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 07 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
79.5 percent voting in Tulsipur and 68.9 percent in Gangadhari
खतौली/बुढ़ाना मोड़। जिला पंचायत के वार्ड 17 के उपचुनाव में मतदाताओं की चाल धीमी रही। सात गांव के मतदाताओं ने सिर्फ 45.37 प्रतिशत मतदान किया। जबकि प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में तुलसीपुर में 79.5 और गंगधाड़ी में 68.9 प्रतिशत मतदान हुआ। मतपेटियों को कड़े सुरक्षा पहरे में स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। मतगणना आठ अगस्त को होगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। वार्ड 17 के उपचुनाव में बरवाला, सांझक, हरसौली, तावली निरमाना-निरमानी और रोत्तमपुर माजरा के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह कतार नजर आई, लेकिन दोपहर होते-होते बूथ सूने हो गए। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र सिंह ने बताया कि सिर्फ 45.37 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के बाद प्रधान पद की मतपेटियां खतौली ब्लॉक और जिला पंचायत चुनाव की मतपेटियां बघरा के इंटर कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई हैं।
विज्ञापन

गंगधाड़ी और तुलसीपुर में इस तरह हुआ मतदान
खतौली। एसडीएम खतौली अपूर्वा यादव और सीओ रामआशीष यादव ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।आरओ पंकज अग्रवाल ने बताया कि गांव तुलसीपुर के मतदान केंद्र के बूथ संख्या 312 पर कुल 994 मतदाताओं में 791 ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 408 पुरुषों और 383 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। गांव गंगधाडी में कुल 2960 मतदाताओं में से 1918 ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान केंद्र के बूथ संख्या 247 पर 569 में से 428 ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 199 महिलाओं तथा 229 पुरुषों ने मतदान किया। बूथ संख्या 248 पर 1241 में से 859 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें 409 महिलाओं एवं 450 पुरुषों ने वोट डाले। बूथ संख्या 250 पर 1150 में से 631 लोगों ने वोट डाले। जिसमें 297 महिलाएं तथा 334 पुरुषों ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed