फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   795 destitute women of the city are not getting pension

मुजफ्फरनगर: शहर की 795 निराश्रित महिलाओं को नहीं मिल रही पेंशन

Thu, 16 Feb 2023 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Feb 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
795 destitute women of the city are not getting pension
डीएम, डीपीओ के 20 पत्रों के बाद भी नहीं जागे पालिका के कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएम के आठ और डीपीओ के 12 पत्रों के बाद भी नगर पालिका के अफसर नहीं जागे। पालिका की लापरवाही के चलते शहर की 795 निराश्रित महिलाओं को पेंशन नहीं मिल पा रही है। ये महिलाएं लगातार प्रोबेशन विभाग का चक्कर काट रही है।

निराश्रिम महिला विधवा पेंशन योजना का पैसा शहर की 795 महिलाओं के खातों में नहीं जा पा रहा है। महिलाओं की जांच की प्रक्रिया और केवाईसी का कार्य नगर पालिका ने नहीं किया है। 30 अगस्त 2022 से लेकर 11 जनवरी 2023 तक डीएम की ओर से ईओ नगर पालिका को आठ पत्र लिखे जा चुके हैं। इन पत्रों में 795 महिलाओं की जांच और उनके खाते केवाईसी से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कहा गया था। इसके साथ प्रोबेशन विभाग भी अब तक 12 पत्र ईओ को लिख चुका है। आधार से खातों के प्रमाणीकरण नहीं होने के कारण शहर की रहने वाली निराश्रित महिलाओं को पेंशन नहीं मिल पा रही है। ये महिलाएं पेंशन न मिलने के कारण लगातार प्रोबेशन विभाग का चक्कर काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed