फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   75 centers proposed for UP board exam

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए प्रस्तावित किए 75 केंद्र

Fri, 24 Nov 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Nov 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
75 centers proposed for UP board exam
फोटो समेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 75 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। केंद्रों पर 29 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है। इसके बाद केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। 28 राजकीय स्कूल, अशासकीय 40 और वित्तविहीन सात स्कूलों को इस बार परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किया गया है। जिले में कुल 75 केंद्रों पर परीक्षा कराने की तैयारी है। फिलहाल केंद्र प्रस्तावित कर इन पर आपत्तियां मांगी गई है। बोर्ड परीक्षा में इस बार 58700 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 31399 और इंटरमीडिएट के 27301 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


आसपास के स्कूलों के लगाए सेंटर
परीक्षा केंद्रों पर आसपास के स्कूलों के सेंटर लगाए गए हैं। केंद्र बनाने में बोर्ड के नियमों का पालन किया गया है। यही नहीं सीसीटीवी की व्यवस्था प्रत्येक केंद्र पर रही। दो पॉलियों में होने वाली परीक्षा में प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा केंद्रों के फाइनल होते ही केंद्र व्यवस्थापक तय किए जाएंगे। फिलहाल स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी चल रही है। सेलेबस को पूरा कराने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed