{"_id":"5ca258c2bdec2213e3055332","slug":"71554143426-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्या जीवन का सबसे बड़ा धन : शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्या जीवन का सबसे बड़ा धन : शर्मा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्या जीवन का सबसे बड़ा धन : शर्मा
देवबंद (सहारनपुर)। विजन पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में सीओ अजेय शर्मा ने कहा कि विद्या जीवन का सबसे बड़ा धन है। शिक्षा हासिल करके ही इंसान सफलता की सीढ़ी चढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल देश का भविष्य है। अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाकर देश के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाएं। पूर्व सभासद अब्दुल कादिर खां और रिजवान अंसारी ने कहा कि शिक्षा के बिना मानव जीवन अधूरा है। इस दौरान अपनी कक्षाओं में अव्वल आने वाले छात्रों लायबा अलवी, अरहान, सानिया, फहीम, शोएब आदि को पुरस्कृत किया गया।
प्रबंधक मोहम्मद दाऊद ने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खजूरी में भी बच्चों को रिजल्ट कार्ड का वितरण किया गया। अपनी कक्षाओं में अव्वल आने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने मतदान का संकल्प भी लिया। प्रधानाध्यापिका निगार अंजुम ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है। इसलिए हमे लोकतंत्र की मजबूती के लिए सोच समझकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। इस मौके पर अध्यक्ष सोमपाल, राजीव कुमार, दीया, वंश, हर्ष, विवेक, सावन, सोनाली, काजल, निर्मल आदि रहे।
बेटियों को बेहतर शिक्षा देने का आह्वान
देवबंद। नवाज गर्ल्स पब्लिक स्कूल में फ्री प्ले क्लासेज का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य फौजिया नवाज खान ने बेटियों को बेहतर शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डा. रिहाना ने कहा कि अभिभावक बेटियाें की शिक्षा के प्रति संजीदा रहें। नवाज पब्लिक गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाचार्य सबा सिद्दीकी ने कहा कि एक बेटी को पढ़ाना उसके साथ दो घरों के चिरागों को रोशन करना है। इसलिए उनकी शिक्षा अधिक महत्वपूर्ण है।