फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कालेज का प्रधानाध्यापक नरेश ने कार्यभार संभाला

कालेज का प्रधानाध्यापक नरेश ने कार्यभार संभाला

Tue, 19 Mar 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
कालेज का प्रधानाध्यापक नरेश ने कार्यभार संभाला
प्रधानाध्यापक नरेश ने कार्यभार संभाला
विज्ञापन

रतनपुरी। श्री प्राणनाथ इंटर कालेज में जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर नवनियुक्त प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया।
विदित हो श्री प्राणनाथ इंटर कालेज रतनपुरी के अनुदानित जूनियर हाईस्कूल की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका मंजू सिसौदिया के विरुद्ध शिवकुमार निवासी रार्धना मेरठ द्वारा उच्चाधिकारियों से कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्रों से शासन के नियम विरुद्ध फीस वसूली की शिकायत की गई थी। इस मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी खतौली को जांच के आदेश जारी किए थे। जांच में मामला सही पाए जाने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रबंधक समिति को कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका मंजू के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए थे। इसी के सापेक्ष प्रबंध समिति ने 17 फरवरी को प्रधानाध्यापिका मंजू सिसौदिया को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रधानाध्यापिका मंजू सिसौदिया को निलंबन अवधि में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय खतौली से संबद्ध करने के आदेश जारी किए थे। उनके स्थान पर अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण करने के लिए कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के रुप में विश्वकर्मा इंटर कालेज नरा जड़ौदा के अध्यापक नरेश कुमार को भेजा गया है। नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानाध्यापक नरेश कुमार ने सोमवार को कालेज में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधक जोगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में हल्का लेखपाल चंद्रपाल शर्मा और प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों के अलावा शांति व्यवस्था हेतु पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed