फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   समाज में नफरत, हिंसा और दहशतगर्दी के लिए कोई जगह नहीं: दारुल उलूम

समाज में नफरत, हिंसा और दहशतगर्दी के लिए कोई जगह नहीं: दारुल उलूम

Sun, 17 Feb 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
समाज में नफरत, हिंसा और दहशतगर्दी के लिए कोई जगह नहीं: दारुल उलूम
समाज में नफरत, हिंसा और दहशतगर्दी के लिए कोई जगह नहीं: दारुल उलूम
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। दारुल उलूम ने कश्मीर के पुलवामा में सेना के जवानों पर हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि समाज में नफरत, हिंसा और दहशतगर्दी के लिए कोई जगह नहीं है।

शनिवार को दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कश्मीर के पुलवामा में आत्मघाती हमले में 44 जवानों के शहीद होने पर दुख का इजहार करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में दारुल उलूम और पूरा मुल्क शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज में नफरत, हिंसा और दहशतगर्दी के लिए कोई भी जगह नहीं है। तमाम मजहब इंसानियत का पाठ पढ़ाते हैं। विशेषकर इस्लाम अमनो अमान और मोहब्बत का संदेश देता है। मौलाना बनारसी ने कहा कि इस आजमाइश की घड़ी में हम सबको एकजुट होकर एक प्लेटफार्म पर आकर खड़े होना चाहिए तथा दहशतगर्दी का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। मजलिस इत्तेहाद-ए-मिल्लत के प्रदेशाध्यक्ष मुफ्ती अहमद गौड ने भी पुलवामा में सेना के जवानों पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए जवानों की शहादत पर अफसोस का इजहार किया है। कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि वह इस हमले का करारा जवाब दे। ताकि फिर से इस प्रकार की कोई घटना हमारे जवानों के साथ घटित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed