फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   औद्योगिक क्षेत्र में मेंटीनेंस चार्ज बढ़ाने पर जताया रोष

औद्योगिक क्षेत्र में मेंटीनेंस चार्ज बढ़ाने पर जताया रोष

Tue, 01 Jan 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में मेंटीनेंस चार्ज बढ़ाने पर जताया रोष
उद्यमियों ने बढ़ी हुई दरें वापस लेने की मांग की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की बैठक में यूपीएसआईडीसी द्वारा बढ़ाए गए मेंटिनेंस चार्ज का विरोध किया गया। उद्यमियों ने बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की।

आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर की बैठक औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर में संपन्न हुई। बैठक में अमित जैन ने कहा कि यूपीएसआईडीसी ने औद्योगिक क्षेत्र में मेंटिनेंस चार्ज बढ़ा दिया है। पहले की दरों से तीन गुना की बढ़ोतरी की गई है। यह छोटे उद्योगों के लिए असहनीय है। अश्वनी खंडेलवाल ने कहा कि यूपीएसआईडीसी के औद्योगिक क्षेत्र में अधिकांश छोटे व मझोले उद्योग स्थापित हैं। मेंटिनेंस चार्ज बढ़ाने से इन उद्योगों को प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। नीरज केडिया ने बताया कि जनपद में तीन-चार वर्षों से औद्योगिक क्षेत्र में एक भी प्लाट नहीं बिका है। इसके बावजूद मेंटिनेंस चार्ज में तीन गुना की बढ़ोतरी की गई। इससे भविष्य में उद्योगों की स्थापना मुश्किल हो जाएगी। चेयरमैन और लघु उद्योग प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह संयोजक कुश पुरी ने कहा कि छोटे उद्योगों के लिए मेंटिनेंस चार्ज बहुत ज्यादा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बढ़ी दरों को वापस लेने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखा जाएगा। औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महान जिले के प्रभारी मंत्री हैं। उनके जनपद में आने पर उनके साथ उद्यमियों की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में सुशील अग्रवाल, नवीन जैन, संजीव मित्तल, पंकज मोहन गर्ग, आरके सैनी, आरके जैन, राजन जैन, जेके मित्तल, तुषार जैन, रामनारायण गर्ग, अनिल गोयल, रवि जैन, विश्वदेव शर्मा, दिनेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed