फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिहार की तर्ज पर यूपी में भी हो शराबबंदी

बिहार की तर्ज पर यूपी में भी हो शराबबंदी

Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिहार की तर्ज पर यूपी में भी हो शराबबंदी
बिहार की तर्ज पर यूपी में भी हो शराबबंदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करतेे हुए प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब बिहार में शराब बंदी हो सकती है तो यूपी में क्यों नहीं हो सकती।

जदयू के मंडल अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में बिहार की भांति पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग की है। डीएम राजीव शर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। इसमें जदयू नेताओं ने कहा कि प्रदेश में पिछले लगभग 20-25 वर्षों से प्रदेश सरकारों ने शराब को व्यवसाय का दर्जा दिया तथा उससे प्रदेश के राजस्व को बढ़ाने का कार्य किया। ऐसे में शिक्षा और चिकित्सा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पूर्ण रूप से अनदेखी की गई और हर जगह शराब के ठेकों की बाढ़ आ गई। दुष्परिणाम प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा। जदयू नेताओं ने कहा कि शराब की हर क्षेत्र में सहज उपलब्धता के कारण गरीब, मजदूर एवं कम आय वाले परिवारों की आर्थिक हालत को बिगाड़ दिया। जदयू नेताओं ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजबूत इच्छा शक्ति दिखाते हुए बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की। ज्ञापन देने वालों में सुरेश बिंदल, अजय गुप्ता, ऋषिपाल, सुरेंद्र पाल, दिनेश गर्ग, अनिल जैन, बिजेंद्र मलिक, संजय धनगर, हरपाल सिंह, संतोष शर्मा, गौतम आर्य, यशपाल सिंह, काजी बदर, दीपक त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed