{"_id":"5ac7bebc4f1c1ba9618b5ec1","slug":"71523039932-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के ठेकों के स्थानों को लेकर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के ठेकों के स्थानों को लेकर विरोध
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
शराब के ठेके खोले जाने को लेकर कई स्थानों पर तनाव पैदा हो रहा है। मोरना में देशी शराब और शहर के सदर बाजार में बीयर शॉप की जगह का विरोध किया जा रहा है। ठेके बंद कराने को लोगों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया।
ग्राम मोरना की प्रधान गुलशन के साथ शुक्रवार को कलक्ट्रेट आये ग्रामीणों ने डीएम राजीव शर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि मोरना में घनी आबादी के बीच ही देशी शराब का ठेका खोला गया है, इससे तनाव की स्थिति पैदा हो रही है। गांव में सतीश की दुकानों में किराये पर अंग्रेजी और देशी शराब का ठेका खोल दिया गया है। इससे गांव का माहौल दूषित हो रहा है। ये दुकान घनी आबादी के बीच होने के कारण यहां आवागमन काफी रहता है। यहां से स्कूली छात्राएं, महिलाएं और लड़कियां भी गुजरती हैं, ठेके पर शराबी हुड़दंग मचाते रहते हैं। अश्लील फब्तियां कसी जाती है। इससे झगड़े की संभावना बनी रहती है। इस ठेके के कारण गांव की फिजा खराब हो सकती है। ग्रामीणों ने ये शराब का ठेका घनी आबादी से हटाये जाने की मांग की है। प्रदर्शन में सुनीता, वसीमा, भगवान देई, नूरनिशा, सीमा, अनीसा, हाशमी, सरला, बबली देवी, लीला, शाहजहां, मौहम्मदी, मोमिना आदि महिला पुरुष शामिल रहे।
दूसरी ओर, सदर बाजार मेन रोड के निवासियों ने भी बाजार में बीयर शॉप खोले जाने का विरोध करते हुए सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। इसके अलावा ये लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को ज्ञापन देकर बीयर की दुकान को बंद कराने की मांग की। विशाल गुप्ता, वैशाली अग्रवाल, डॉ संजीव जैन आदि ने बताया कि किराये की शॉप में बीयर शॉप खोले जाने से संवेदनशीलता बढ़ गयी है। इसी दुकान के ऊपर रहने वाले परिवार की महिलाएं, लड़कियां परेशान हैं। शराबी यहां उत्पात मचाते हुए छेड़खानी करते हैं। यहां पर लड़कियों का डांस स्कूल और अस्पताल भी है। बीयर शॉप के कारण बाजार का वातावरण दूषित हो रहा है। इस कारण कोई अप्रिय घटना घटित होने की संभावना हमेशा बनी रहती है। लोग भय में जी रहे हैं। बीयर शॉप को यहां से बंद कराने की मांग की गई है।